लखनऊ के विकासनगर इलाके में सिलेंडर फटने के कारण लगी भीषण आग।

- लखनऊ के विकास नगर इलाके में कल शाम करीब बजे 5:30 pm पर जो आग लगी है, उसने पूरे शहर को हिला रख दिया। विकासनगर कॉलोनी के सैक्टर 11 ब 12 के पास रिंग रोड पर जो झोपड़ियां बनी हुई हैं, उन झोपड़ियों में भीषण आग फैल गई थी। बताया जा रहा है कि इसका मुख्य कारण वहां रखे छोटे गैस सिलेंडर के फटने के कारण हुआ है। इस हादसे में लगभग 260 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गई, और 1000 से अधिक लोग बेघर हो गए।

-
हालांकि अभी तक प्रशासन ने भी किसी की मौत के बारे में कोई बात नहीं की है। लेकिन बहा रहने वाले लोगों और कुछ खबरों के मुताबिक मवेशियों के जलने और कुछ बच्चों के लापता होने की खबर सामने आ रही है।

फायर बिग्रेड की 20 से अधिक मशीनों ने घंटों बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया, लेकिन तब तक सैकड़ों गरीब परिवारों के जीवन भर की कमाई और आसियाना उजड़ चुका था।

-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी घटना स्थल की जानकारी लेकर उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों की हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।







