नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को सहारनपुर में किया गिरफ्तार।
भीम आर्मी के मुखिया और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को सहारनपुर के छुटमलपुर हाउस में गिरफ्तार कर लिया गया। चन्द्रशेखर आजाद के घर के बाहर काफी अधिक संख्या में पुलिस प्रशासन ने घेरा दे दिया था। चन्द्रशेखर आजाद के साथ विनय रत्न आजाद जो आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। और कमल बलिया को भी हाउस गिरफ्तार किया गया है।
चंद्रशेखर आजाद गए लालवाला गांव
दरअसल ऐसा था कि चंद्रशेखर आजाद ने देवबंद के लालवाला गांव जाने का फैसला किया था। लालवाला गांव में एक दिन पहले ही 2 बीघा जमीन को लेकर अनुसूचित जाति और ठाकुरों के बीच बबाल हो गया था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस मामले 8 लोग घायल हो गए, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर स्थिति को देखते हुए गांव में बहुत फोर्स आ गई।
सांसद चंद्रशेखर ने प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठाए
चन्द्रशेखर आजाद का कहना था कि यहां पर दोनों पक्षों को नहीं सुना जा रहा है, एकतरफा बयान चल रहे हैं।







