• Home
  • Politics
  • गंगा एक्सप्रेस के रास्ते पर मां और बेटे की मौत।
Image

गंगा एक्सप्रेस के रास्ते पर मां और बेटे की मौत।

मां बेटे की मौत कैसे हुई

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस पटरी पर शनिवार रात 12 बजे डिवाइडर से कैंटर टकराया और पलट गया। इस हादसे में मां और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।उस महिला का पति और भाई दोनों घायल हो गए। CO स्तुति सिंह ने बताया कि नीद की झपकी आने से ड्राइवर का कैंटर से ध्यान हट गया कैंटर बकाबू हो गया और पलट गया।

8 महीने का बेटा

पुलिस ने की सहायता 

तुरंत वहां पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने कैंटर को सीधा कराया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। हरदोई की रहने वाली श्री देवी, उनके बेटे अभिजीत और उनके भाई की पत्नी तीनों की बही मौत हो गई।

हादसा कहां हुआ?

ये हादसा सदरपुर टोल प्लाजा के पास हुआ था। CO ने बताया कि कैंटर बरेली से लुधियाना जा रहा था। इस घटना के बाद कैंटर चलने बाला फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

पारिवारिक जानकारी 

हरदोई के माँझ गांव में अभिषेक अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे।उसकी पत्नी श्री देवी बरेली के फतेहगंज की रहने वाली थी। अभिषेक लुधियाना में खेत में बटाई का काम करते थे। 2 साल पहले अभिषेक और श्री देवी ने लुधियाना में लव मैरिज की थी। उनके साले लालाराम ने बताया कि अभिषेक को खेती के लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता थी। इसलिए बे शनिवार को डीसीएम पर ट्रैक्टर लेकर लुधियाना जा रहे थे।

हादसे के पहले की बात

शनिवार शाम को सब लोग लुधियाना के लिए निकल रहे थे उनके साथ उनका साला लालाराम और उसकी पत्नी भी थी। सभी लोग ट्रैक्टर से बरेली जा रहे थे। रास्ते में सभी लोग कैंटर में बैठ गए। ट्रैक्टर को कैंटर में लाद दिया और उसमें एक पंजाब नबर की बाइक भी थी।

गंगा एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात 12 बजे सदरपुर टोल प्लाजा से 4 किलोमीटर दूर ये हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। अबतक इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

Related Posts

Elementor #277

नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को सहारनपुर में किया गिरफ्तार। भीम आर्मी के मुखिया और नगीना के सांसद…

ByByAPCN India May 12, 2026

विजय थेलापती बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

विजय थेलापती जो कि एक दलित परिवार से है। बो आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने…

ByByAPCN India May 5, 2026

स्मार्ट मीटर को हटाओ।

स्मार्ट मीटर को हटाओ  जी हां स्मार्ट मीटर को हटाने के सम्बन्ध में जनता के लोग आवाज उठा…

ByByAPCN India May 4, 2026

बहन के मृत शरीर को कब्रिस्तान से लाया भाई

भाई कब्र से लेकर आया बहन के मृत शरीर को बहन के मरने के बाद भाई का कोई…

ByByAPCN India Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top